Himachalपंजाब : भारी बारिश से डूबी गुलमोहर सिटी , सोसाइटी में भेजी...

पंजाब : भारी बारिश से डूबी गुलमोहर सिटी , सोसाइटी में भेजी गई NDRF की टीमें, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेराबस्सी: पंजाब के मोहाली स्थित जीरकपुर में शनिवार से ही तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डेराबस्सी की एक सोसाइटी गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। वहीं, सोसाइटी के लोगों की कारों को खासा नुकसान हुआ है। कारें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। डेराबस्सी पंचायत अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया गया है। NDRF की टीमें सोसाइटी में भेजी गई हैं। 


NDRF की टीमें अपने साथ रेस्क्यू नाव लेकर साथ आई हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से नीचे होने के चलते बारिश का पानी सोसाइटी में चला गया। साथ ही सोसाइटी के अपना सीवरेज सिस्टम भी भारी बारिश को सहन नहीं कर पाया और पूरी तरह से ओवरफ्लो हो गया। वहीं, निकासी का कोई भी इंतजाम न होने के चलते सोसाइटी में भारी जलभराव हो गया है। फिलहाल NDRF का राहत कार्य जारी है।
वहीं, हाईग्राउंड रोड एरिया पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 2-3 दिन बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को अभी और परेशान होना पड़ सकता है।

बीते 24 घंटों में 300MM से अधिक बारिश जीरकपुर में रिकॉर्ड की जा चुकी है। वहीं, बारिश से तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। नगर परिषद की टीमें भी इस दौरान फील्ड में हैं। देर रात वाधवा नगर में पानी भर गया था। जिसको लेकर जीरकपुर EO रवनीत सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोटर लगवाकर पानी निकलवाया, लेकिन पर्याप्त टीमें न होने के कारण पूरे जीरकपुर को ये लोग राहत नहीं दे सकते। फिलहाल पूरे जीरकपुर में जलभराव की सूचना है।

जीरकपुर पटियाला रोड पर मौजूद होटल लार्ड की पार्किंग में जलभराव होने के कारण 6 कारें पानी में डूबे गईं। जिसे होटल स्टाफ ने बाहर निकलवाया है। बताया जा रहा है कि कारों के इंजन में पानी अंदर चले जाने से नुकसान हुआ है। वहीं, जीरकपुर का VIP एरिया VIP रोड पर भी भारी जलभराव हुआ है। सोसाइटियों की बेसमेंट में पानी भर गया है। जो सोसाइटियां सड़क से थोड़ा नीचे हैं वहां भी पानी भरने की सूचना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा...

14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

‘वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; S.I.R को तुरंत रद्द किया जाए: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'वोट-चोरी'...

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के कारोबार और कथित तौर पर...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्रों...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और...

14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार का नहरी सिंचाई अभियान पंजाब की कृषि व्यवस्था...