AdvertisementPunjab Government
Ludhianaपंजाबः पहले चुराई बाइक, फिर दोबारा इलाके में वारदात को अंजाम देने...

पंजाबः पहले चुराई बाइक, फिर दोबारा इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचा, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं पुलिस का काम अब लोग खुद कर रहे है। ऐसा ही एक मामला न्यू हरगोबिंद नगर की मार्केट से सामने आया है। जहां दोपहर को चोर एक बाइक चुराकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि देर रात फिर वारदात को अंजाम देने के लिए उसी इलाके में चोर पहुंच गया। जिसे लोगों ने सीसीटीवी फूटेज से पहचान करके पकड़ लिया। 

मामले की जानकारी देते हुए  इलाका निवासियो ने कहा कि आरोपी ने पहले दोपहर के समय बाइक चोरी किया था। इस दौरान फरार होते बदमाश की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसके बाद देर रात चोर इलाके में घुमता लोगों को दिख गया। फुटेज से उसकी पहचान कर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को रिक्शे के साथ बांध दिया। जहां लोगों ने उसकी जमकर छित्तर परेड भी की। जानकारी देते हुए इलाका निवासी किरपाल सिंह ने कहा कि न्यू हरगोबिंद नगर की मार्केट से दोपहर 4 बजे एक दुकानदार का बाइक चोरी गया था। इलाके में लगे सीसीटीवी चैक करने पर चोर की फूटेज कुछ लोगों के मोबाइल में थी। देर रात वहीं चोर इलाके में फिर से घूमता दिख गया।

लोगों ने उसे फूटेज के आधार पर पहचान लिया। चोर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बताया है। उसने कहा कि वह गिल चौक के नीचे पुल पर सोता है। उसका एक दोस्त है जिसने उसे न्यू हरगोबिंद नगर से बाइक दुकान के बाहर से ले जाने के लिए कहा था। उसे नहीं पता था कि ये बाइक किसकी है। चोर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह लिफ्ट बनाने का काम करता है। उसके दोस्त ने उसे फंसा दिया है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोप चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी की तालाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...