Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab: दर्दनाक सड़क हादसे में बज़ुर्ग व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab: दर्दनाक सड़क हादसे में बज़ुर्ग व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के लाइट प्वाइंट पर एक एक्टिवा और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक वह सुबह के समय एक्टिवा पर सवार होकर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए घर से निकला था तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी ओर वह एक्टिवा को घसीटते हुए घटना स्थल से काफी आगे ले गई। जब वहां मौजूद लोगों ने कार का पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो कार में सवार तीनों लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले और कार में सवार बाकी लड़कियों को लोगों ने पकड़ लिया। जब लोगों ने लड़कियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम नाइट क्लब से वापस आए थे तभी अचानक यह हादसा हो गया। वहां मौजूट लोगों के मुताबिक लड़कियों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, पुलिस अब उनकी मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं दूसरी ओर मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके भाई तजिंदर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह एजुकेशन बोर्ड में नौकरी करते थे और अगले साल उनकी रिटायरमेंट थी। उन्होंने बताया कि उन्हैं सुबह इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई, जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि रणजीत सिंह कार के निचले हिस्से में बुरी तरह से फंसा हुए थे।, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि दो घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, न तो कोई एंबुलेंस आई और न ही पुलिस उसके शव को अस्पताल लेकर गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -