Girl in a jacket
HomeNationalCar और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे दोनों वाहन,...

Car और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे दोनों वाहन, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मादड़ी ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए कार और स्कूटी दोनों नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शवों को मॉर्च्युरी शिफ्ट किया गया है।

जानकारी देते थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इनोवा क्रिस्टा कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और स्कूटी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें अर्जुनसिंह (40) पुत्र सागर सिंह (निवासी देवास, मध्यप्रदेश, हाल हिरण मगरी सेक्टर-7) और सौरभ (30) निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं योगेश भाट (25) पुत्र कन्हैयालाल (निवासी मादड़ी प्रतापनगर) और शिवम (19) पुत्र लाला भाट (निवासी मादड़ी चौराहा प्रतापनगर) घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हादसा देर रात करीब 1:30 बजे प्रतापनगर चौराहा से मादड़ी ब्रिज के पास हुआ। हादसे के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -