Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurPunjab News: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी,...

Punjab News: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी, कई एकड़ फसल बर्बाद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में बोई गई सब्जियां और जमीन पर पड़ा पुआल, पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते फिरोजपुर के भाखड़ा गांव में किसानों के खेतों में पानी घुस गया है और किसानों की कई एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं।

जानकारी देते किसान भजन सिंह व अन्य ने बताया कि वह गांव भखड़ा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 5 से 6 किले जमीन सतलुज का बांध टूटने से पानी में समा गई है। उन्होंने सब्जियां बीजी हुई थी, जो अब पूरी तरह पानी में डूब गई हैं जिससे उन्हें भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरजी तौर पर बांध बनाया हुआ था। बीते दिनों एक ठेकेदार मोर्चे साफ करने आया था और उसने सतलुज की ओर रास्ता बनाया था। अब तेज बारिश के कारण सतलुज का लेवल बढ़ा और उसी मोर्चे के रास्ते से पानी उनकी फसलों में घुस गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से उन्हें बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है। फसल काटने में सिर्फ एक महीना ही रह गया था कि अब उन्हें ये नुक्सान हो गया। उन्होंने मांग की कि उनको मुआवजा दिया जाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -