Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 3 लोगों को बनाया...

Punjab News: इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 3 लोगों को बनाया शिकार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः शहर के फेज 5 बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग इन आवारा कुत्तों पर लगाम कसने की मांग कर रही है। वहीं एक बार फिर कुत्तों ने एक स्कूली बच्चे और युवती को निशाना बनाया। इस दौरान दोनों में डर का माहौल बन गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक स्कूली बच्चा और एक युवती कही से आ रहे थे। इस दौरान बच्चे ने स्कूल यूनिफार्म डाली हुई थी। जब वह मोहाली के फेज 5 बाजार में स्थित एक दुकान के पास पहुंचे तो दुकान में बैठे एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आवाज सुनकर कुछ अन्य कुत्ते भी आ गए और उन दोनों पर हमला बोल दिया। बच्चा और युवती डर कर दुकान के अंदर चले गए और अपने आपको बचाया। इस दौरान कई लोग भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। गणिमत यह रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं आई।

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि फेज 5 में एक रेहड़ी वाले की दुकान के बाहर सामान खरीद रही एक महिला पर भी इन कुत्तों ने हमला किया था, जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हर दिन, ये कुत्ते इस बाजार में किसी न किसी को काट लेते हैं। दुकानदारों ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया है, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ है। लोगों व दुकानदारों ने अपील की कि इन कुत्तों का हल किया जाए और इन्हें शेल्टर हाउस में छोड़ा जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -