Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Semi Super Store ऑनलाइन ठगी मारकर 3 नौसबाज फरार, देखें...

Jalandhar News: Semi Super Store ऑनलाइन ठगी मारकर 3 नौसबाज फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में करोल बाग इलाके में स्थित सेमी सुपर स्टोर में ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। जहां एक तारीख को दुकान में 3 युवक आए और सामान लेने के बाद फेक तरीके से ऑनलाइन पेमेंट के ट्रांसफर होने का दिखाकर ठगी मारकर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बीएएमएस डॉक्टर नवीन दत्ता ने बताया कि उनका बेटा सेमी सुपर स्टोर चलाता है। एक तारीख को उनके स्टोर में 3 नौसरबाज आए और उन्होंने उनसे कुछ सामान खरीदने की मांग की। सामान खरीदने के बाद उक्त युवकों ने स्कैनर के माध्यम से पेमेंट की ओर चलते बने।

ऑनलाइन ठकी का दुकानदार को उस समय पता चला, जब दुकान पर मौजूद डॉक्टर के बेटे ने अपने मोबाइल पर पेमेंट चेक की। इस दौरान पता चला कि पेमेंट उनके खाते में आई ही नहीं। दुकानदार के अनुसार करीब हजार रुपए की नौसबाजों द्वारा ठगी मारी गई। दुकानदार ने कहा कि जब तक वह युवकों को रोकते तब तक तीनों युवक स्कूटर पर सवार होकर फरार हो चुके थे। इस मामले को लेकर पिता ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जिला प्रशासन से मांग की और लोगों को भी सतर्क होने की सलाह दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि किस तरह से युवकों ने सामान खरीदा ओर पेमेंट स्कैन करने के बाद तुरंत निकल गए। दुकानदार का कहना हैकि आसपास लोगों से पता चला है कि उक्त नौसरबाज कई अन्य दुकानों पर ऑनलाइन ठगी कर चुके है, लेकिन वह अब तक पकड़े नहीं गए। दुकानदार ने कहाकि उन्होंने 2 दिन बीत जाने के बाद नौसरबाज दोबारा इलाके में आए भी नहीं। थाना रामामंडी को मामले संबंधी दुकानदार द्वारा जल्द शिकायत दी जाएगी। वहीं लोगों से इन नौसरबाजों से बचने की अपील की। फिलहाल इस मामले में उन्होंने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत तो नहीं दी है। लेकिन जनता से अनुरोध किया है कि जब भी ऐसे युवक जो की सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं कि पुलिस को जानकारी जरूर दें ताकि किसी और के साथ ऐसी घटना दोबारा से ना हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -