Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: AGI Building के पास खड़ी कार को लगी आग, देखें...

Jalandhar News: AGI Building के पास खड़ी कार को लगी आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नरिंदर सिनेमा पर AGI Building के पास खड़ी को आग लगने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और कार को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में कार जलकर राख हो गई। मामले की जानकारी देते हुए नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कार को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही वह मौके पर पहुंच गए।

लेकिन तब तक साथ की बिल्डिंग के कर्मियों द्वारा पाइप लगाकर आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी ने कहाकि जिसके बाद उन्होंने मदद करके आग पर पूरी तरह से काबू पाया। नरेश ने कहाकि खड़ी कार को आग लगी है। इस दौरान नरेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि घटना के दौरान उन्हें वाहन चालकों द्वारा रास्ता दिया जाए और वह समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा सके। इस घटना में कार के साथ मीटर भी सड़ गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -