Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी से कई जगह...

Punjab News: अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी से कई जगह गिरे पेड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और मोहाली समेत कई जगह बारिश हुई। मोहाली, चंडीगढ़ और जालंधर में दिन में ही अंधेरा छा गया। तूफान चल रहा है। कई जगह लाइट गुल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी कि छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। वहीं फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे।

ਪੰਜਾਬੀ ‘ਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/weather-turns-bad-in-punjab-and-chandigarh-yellow-alert-issued-in-many-districts/

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 38.0 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.9 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 35.3 डिग्री, पठानकोट में 35.6 डिग्री तथा एसबीएस नगर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Read in English:  https://encounternews.in/chandigarh/sudden-weather-shift-darkens-morning-skies-chandigarh-punjab-witness-hailstorms/

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -