Girl in a jacket
HomePunjabTarn Taranपंजाबः DJ पार्टी पर चली गोलियां, नाबालिग की मौ'त, देखें वीडियो

पंजाबः DJ पार्टी पर चली गोलियां, नाबालिग की मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः हलका खेमकरण के अंतर्गत आते् गांव अंसल उतार में पार्टी कार्यक्रम में डीजे के दौरान कार्यक्रम में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, पार्टी में एक रिश्तेदार ने डीजे पर पर्चियां बटोर रहे 16 वर्षीय युवक से पैसे लेने को लेकर बहस हो गई। इस घटना दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची वल्टोहा थाने की पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।  मृतक युवक की पहचान गांव अलगों कोठी निवासी अंग्रेज सिंह के पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक डीजे पर काम करता था। इस हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं, मृतक युवक के पिता अंग्रेज सिंह और मां निंदर कौर अपने बेटे को खोने के सदमे में हैं। बता दें कि मृतक युवक सुरजीत सिंह की उम्र करीब 16 साल है और उसका एक भाई और दो बहनें हैं और मृतक सुरजीत सिंह घर से गरीब था। इसलिए वह अक्सर पैसे इकट्ठा करने के लिए डीजे के पास जाता था। इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए मृतक युवक की मां निंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा डीजे पर पर्चियां लेने जाता था, लेकिन बीती रात थाका में कार्यक्रम में आए एक रिश्तेदार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने तरनतारन के एसएसपी से न्याय की मांग करते हुए हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं जब इस मामले को लेकर वल्टोहा पुलिस स्टेशन की SHO मैडम सुनीता बावा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -