HomePunjabJalandharJalandhar News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे...

Jalandhar News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे सहित 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भोगपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौकोे पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह हादस जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कहर के कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 2 वर्षीय बच्चा, महिला, फौज और पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति बच्चे, मां और माता के साथ श्री हजूर साहिब दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान किशनगढ़ के नजदीक डिवाइड पार करते हुए दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी हिम्मतपुर जिला होशियारपुर, रूपिंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर, रुपिंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह और माता ⁠संतोष कौर के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान अब्दुल सैयद खान की बेटी अलीना खान निवासी बरेली, अब्दुल सैयद खान, प्रवीण खान, अब्दुल फैसल खान और मैनल खान के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह 5.41 बजे हुआ। हादसे में PB07 CA 1510 BALENO और UP21 CJ 9595 CRETA कार में टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही SSF की टीम मौके पर पहुंची।

एसएसएफ अधिकारी ने बताया कि भोगपुर से जालंधर जा रही एक बलेनो गाड़ी डिवाइडर पार करके जालंधर से पठानकोट जा रही एक क्रेटा गाड़ी से टकरा गई थी। बलेनो कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रेटा कार में सवार 5 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवया गया। इस दुर्घटना की जानकारी अलावलपुर चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव कुमार और चौकी इंजार्च पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

मामले की जानकारी देते हुए रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के ससुर का फोन आया। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में बताया। घटना के दौरान कार में परिवार के 4 लोग शामिल थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। हादसे में 2 वर्षीय बेटा, बुआ, बहू और भाई गाड़ी में मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि दूसरी ओर गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों कारों की टक्कर हो गई। परिवार में मृतक के पिता, भाभी और बड़ा भाई मौजूद है। दूसरा भाई भी आर्मी में भर्ती है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। परिवार मुकेरियां का रहने वाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -