तरनतारनः गुरदासपुर की एसडीएम तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम की पहचान अनुप्रीत कौर रंधावा के रूप में हुई है। हाल ही में पट्टी में एसडीएम के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम के पद पर कार्यरत पीसीएस अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह 7 बजे पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को जम्मू कश्मीर-राजस्थान राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के गबन के संबंध में देखा जा रहा है। इस संबंध में अनुदीप कौर रंधावा के खिलाफ 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था।

