AdvertisementPunjab Government
PhagwaraPunjab News: पेड़ से लटका व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: पेड़ से लटका व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के मोहल्ला कोटरानी में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान ओवर बिहारी श्री वास्तव निवासी मोहल्ला कोटरानी के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक व्यक्ति की पत्नी सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि उसका पति बीपी की बीमारी से ग्रस्त था और परिवार की ओर से उसका काफी समय इलाज कराया जा रहा था। पत्नी ने बताया कि घर की परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जब वह काम पर गई थी तो उसका पति घर से रोटी खाने के बाद लड़की को सैर करने का कहकर चला गया था।

उधर, मोहल्ला निवासी दविंदर कोल और पार्षद प्रीतपाल कौर तुली के पति गुरदीप सिंह तुली ने बताया कि उन्हें जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उनके द्वारा घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पार्षद प्रीतपाल कौर तुली, पूर्व पार्षद बीबी सरबजीत कौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। उधर इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सतनामपुरा के एएसआई सुखजींदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला कोटरानी में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

कैलाशनगर नकड़ोह में 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर फरार होने...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की...