AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtCM Saini स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य...

CM Saini स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में आयोजित इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री ने भारत और स्वीडन के बीच नवाचार, व्यापार तथा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है। आज का यह आयोजन इंडिया-स्वीडन 2035 प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए नवाचार के साझा संकल्प को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने हरियाणा को इस वर्ष कार्यक्रम में राज्य भागीदार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के साथ भारत के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। उन्होंने व्यापार आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत-स्वीडन व्यापार वर्ष 2016 के 2.86 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2025 में 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।

सैनी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड विद स्वीडन’ के हमारे साझा प्रयासों को दर्शाती हैं। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को हरियाणा में होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पधारने का सादर निमंत्रण भी दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

केंद्रिय बिजली मंत्री से CM Mann ने की बैठक, विदेश दौरे को लेकर PM Modi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर...

हरियाणा सिविल सचिवालय में योग से कर्मचारी बन रहे तनावमुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने तथा...

अक्तूबर के महीने में 10 दिन रहेगें बैंक बंद…

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट...

केंद्रिय बिजली मंत्री से CM Mann ने की बैठक, विदेश दौरे को लेकर PM Modi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोपहर 3 बजे...

हरियाणा सिविल सचिवालय में योग से कर्मचारी बन रहे तनावमुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने तथा मुख्यमंत्री के ‘योगयुक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को साकार...

ATM Card बदलकर लोगों से ठगी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

2 माह से कर रहे थे ठगी, 70 कार्ड बरामद पंचकूलाः साइबर क्राइम थाना पुलिस के द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर...

अक्तूबर के महीने में 10 दिन रहेगें बैंक बंद…

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर के महीने में (15 से 30 अक्टूबर)...