Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। यह स्थान हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का महान केंद्र है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति ने सबसे पहले मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन देवी कूप पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने परंपरा के अनुसार पूजा की और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके उपरांत राष्ट्रपति गर्भगृह में पहुंचीं, जहां उन्होंने मां भद्रकाली की विधिवत पूजा, आरती और मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना की। उन्होंने माता को पंचामृत, पंचमेवा, नारियल और चुनरी का प्रसाद अर्पित किया।

पूजा-अर्चना के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने शक्ति का प्रतीक त्रिशूल, माता की प्रतिमा और चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की। उन्होंने माता का आशीर्वाद और प्रसाद भी राष्ट्रपति को दिया और शक्तिपीठ की महिमा और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता सती के दाएं घुटने का निपात हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले में पहुंचे। इसके बाद मेले में लगाये गये किताबों की...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति द्वारा पत्नी का बेहरमी से क़त्ल करने का मामला सामने...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर अब्बल खैर में छुट्टी पर आए एक फौजी जवान के...

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों...