लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति द्वारा पत्नी का बेहरमी से क़त्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शक के आधार पर आरोपी ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
मृतका के बेटे गनदीप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले डैडी को लेकर आये है। घटना को अंजाम देने से पहले पिता ने मुझे प्लानिंग के तहत घर से बाहर भेज दिया गया। जब उसने वापिस आकर देखा, तो मां के शरीर पर चाकू से कई वार किये हुए थे। घर का कमरा खून से भरा हुआ था। आरोपी पिता ने चाकू को धो कर रख दिया था।
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से इस ममाले में पूछताछ कर रही है।
