Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtविकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता...

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है – राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छह दशकों की यह यात्रा केवल एक नए राज्य के निर्माण और विकास की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, श्रम, आत्मसम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और सामूहिक संकल्प की ऐसी गाथा है, जिसने प्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। हरियाणा की असली ताकत यहां की मिट्टी से जुड़े वे जीवन मूल्य हैं, जो किसान के परिश्रम, सैनिक के साहस और खिलाड़ी के अनुशासन में दिखाई देते हैं।

राज्यपाल रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हीरक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने कहा कि जब भारत वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो हरियाणा को भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। वर्ष 1966 की प्रति व्यक्ति आय की तुलना में वर्ष 2025-26 में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय लगभग 3,95,618 रुपये होने का अनुमान है, जो राज्य की शानदार समावेशी प्रगति को दर्शाता है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक जीवंत और सबको साथ लेकर चलने वाला हरियाणा बनाने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वामी श्रद्धानंद जी के योगदान को किया नमन

चंडीगढ़: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि...

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वामी श्रद्धानंद जी के योगदान को किया नमन

चंडीगढ़: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् स्वामी...

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले में पहुंचे। इसके बाद मेले में लगाये गये किताबों...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति द्वारा पत्नी का बेहरमी से क़त्ल करने का मामला सामने...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर अब्बल खैर में छुट्टी पर आए एक फौजी जवान के...