.
Chandigarhइन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर 27 स्थित भवन विद्यालय को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ई-मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस थानों और पंजाब यूनिवर्सिटी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में 15 अगस्त के कार्यक्रमों में लोगों को शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। यह ई-मेल 11 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया। इसमें चंडीगढ़ के स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी केंद्र, वाइंस चांसलर आफिस और गांधी भवन का भी जिक्र किया गया है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस टीम, बम जांच दल और डॉग स्क्वायड ने स्कूलों में पहुंचकर जांच की। ई-मेल में लोगों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को बचाएं और 15 अगस्त के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों। इसमें घर में रहने और जान बचाने की बात कही गई है। ई-मेल में चंडीगढ़ पुलिस के थानों पर 15 अगस्त तक ग्रेनेड से हमले किए जाने की धमकी भी दी गई है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदी और हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की भी जांच की गई। पुलिस को तुरंत इस धमकी के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर दोनों स्कूलों की सुरक्षा को लेकर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा की अन्य टीमें स्कूल परिसर और आस-पास के इलाकों की तलाशी ले रही हैं। पुलिस धमकी के स्रोत और उसे भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। अधिकारी स्कूल प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। इस घटना के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया है। फिलहाल, तलाशी अभियान के दौरान दोनों स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस...

Punjab News: दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने की धमकी

फिरोजपुरः पंजाब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह...

60 हजार की स्कूटी का 97वीं बार चालान, 10 लाख का जुर्माना पेंडिंग

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी...

इंसानियत शर्मसार! 2 बेटियों को पिता ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

कर्नाटकः बंगलूरू में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई...

बस में खुद को पुलिस कर्मी बताकर ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बिना...

Punjab News: दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने की धमकी

फिरोजपुरः पंजाब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस द्वारा राज्य भर में चौकसी बढ़ा दी...

Punjab News: गुरबानी प्रसारण पर किसी एक चैनल का एकाधिकार नहींः ज्ञानी हरप्रीत सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल ने पूरी लीडरशिप के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में प्रार्थना की। इस मौके पर...

60 हजार की स्कूटी का 97वीं बार चालान, 10 लाख का जुर्माना पेंडिंग

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त करने का मामला सामने आया है। मामला बहुत...