चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 21 नवंबर, 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते 274 ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों में जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और मोहाली सहित कई जिलों के साथ-साथ क्राइम, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, डिटेक्टिव और ट्रैफिक विंग के अधिकारी शामिल हैं।


अधिकारियों को 22 नवंबर, 2026 की दोपहर तक मौजूदा पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

