Chandigarh35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

35 वार्डों के निगम चुनावों का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः नगर निगम के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। ऐसे में 35 वार्डों में चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा। 26 दिसंबर को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 निर्वाचित पार्षद हैं। वर्ष 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस चुनाव में AAP ने 14 सीटें जीती थीं। भाजपा को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को 1 सीट मिली थी।

वहीं चंडीगढ़ के इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव में 4 लाख 60 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी तरह से चुनाव प्रचार नहीं होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही शहर में आचार संहिता लागू हो गई है। नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं, जिसके लिए चुनाव होगा। यहां पार्षदों का चुनाव 5 साल के लिए होता है लेकिन मेयर हर साल चुना जाता है। मेयर का चुनाव पार्षद ही करते हैं। चुनाव अधिकारी विजय देव ने बताया कि नगर निगम का पिछला चुनाव दिसंबर 2021 में हुआ था।

अब मौजूदा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 7 दिसंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। नगर निगम चुनाव के लिए शहर में कुल 576 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इससे मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम चुनाव से जुड़ा ऐप भी उपलब्ध रहेगा। इसमें लाइव वेटिंग पीरियड की जानकारी देने की व्यवस्था बताई गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: SGPC Elections पर चीमा की विपक्ष से खास अपील, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा गठबंधन पर कही ये बात अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल...

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

Punjab News: SGPC Elections पर चीमा की विपक्ष से खास अपील, देखें वीडियो

अकाली-भाजपा गठबंधन पर कही ये बात अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने विपक्ष से...

दोस्तों संग शराब पार्टी करने गए नौजवान की गर्दन काटकर हत्या

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुखविंद्र...

Jalandhar News: डेरा ब्यास बाबा गुरविंदर ढिल्लों के आगमन पर बोले परगट सिंह, देखें वीडियो

BJP पर साधे निशाने, मुख्यमंत्री चेहरे और टिकटों को लेकर कही ये बात जालंधर, ENS: कांग्रेस के पंजाब प्रधान परगट...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...