Girl in a jacket
HomeNationalPlastic का दाना बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर...

Plastic का दाना बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुब्बार, इलाका दहला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग के काले धुएं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखे जा सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट मंगाया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। अब तक 35 टैंकर पानी लग चुका है।

आरआरसीएटी के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि आग ज्यादा है। यहां पानी के सोर्स नहीं हैं। इस वजह से परेशानी आ रही है। हालांकि हम दूसरे टैंकरों से पानी बुलाकर दमकल को फिलअप कर रहे हैं। वहीं निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर हैं।

फैक्टी संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया आज अमावस्या थी, इसलिए आज लेबर नहीं आई थी। यहां 30 से 35 लोग काम करते हैं, दिन और रात की शिफ्ट चलती हैं। इस फैक्ट्री के पास ही दिलीप की हर्बल प्रोडक्ट की फैक्ट्री है। वह भी यहां मौजूद हैं। यही डर है कि कही उनके यहां तक आग न पहुंच जाए। मोहम्मद जावेद ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में शॉट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से भड़की। फायरब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।

 

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -