Girl in a jacket
HomeNational10वीं में बच्चे के आए 55% नंबर, Parents ने काटा केक, Viral...

10वीं में बच्चे के आए 55% नंबर, Parents ने काटा केक, Viral हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आज के समय में जहां लोगों के 90% से कम नंबर आने पर कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक परिवार अपने बेटे के 10वीं में 55% नंबर आने की खुशी मना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ने बेटे के लिए खास केक मंगवाया है जिस पर उसकी मार्कशीट की फोटो लगी हुई है। इस वीडियो में लड़का पूरे परिवार के साथ मुस्कुराते हुए केक काटता नजर आ रहा है। घर का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां नंबरों से ज्यादा बच्चे की मेहनत और खुशी की अहमियत है। यही कारण है कि यह वीडियो लाखों लोगों को दिल छू गया।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसे में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि –  ‘Celebration से ज्यादा बेइज्जत लग रही है इसके मुंह की ओर तो देखो’।

अन्य ने कहा कि – ‘भाई मेरे पापा तो मुझे 85% नंबर आने पर भी पिटते थे’।

अन्य ने लिखा कि – ‘नाम फाडके तो मुझे भी लगा कि सेलिब्रेट करना तो बनता है। हमारे यहा इस लेवल में डंडे से सेलिब्रेट किया जाता है। एक कमरे में बंद करके। इन कमेंट्स ने साफ हो गया है कि वीडियो सिर्फ एक रिजल्ट का ही नहीं है बल्कि बच्चों को भी समझने और सपोर्ट करने की सोच का प्रतीक भी बन चुका है’।

लोगों का बदलेगा नजरिया

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसको सच्ची पेरेंटिंग का उदाहरण बताते दिख रहे हैं। वीडियो में बेटे के चेहरे की खुशी और परिवार का प्यार साफ दिख रहा है। यही कारण है कि लोग इस छोटे से जश्न को बड़ी सीख मान रहे हैं। आज जब बच्चे पढ़ाई और रिजल्ट के डर से मानसिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे वीडियो उम्मीद दे रहे हैं कि प्यार और सपोर्ट किसी भी नंबर से ज्यादा जरुरी है। इंटरनेट पर कई लोग कह रहे हैं कि यदि हर परिवार अपने बच्चों को ऐसे ही समझें। ऐसे में शायद बच्चे रिजल्ट से नहीं जिंदगी से प्यार करना सीख जाएंगे।

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -