Girl in a jacket
HomeHimachalUnaभुट्टो ने संभाली टक्का से जसबीर बिट्टा के चुनाव प्रचार की कमान...

भुट्टो ने संभाली टक्का से जसबीर बिट्टा के चुनाव प्रचार की कमान , एक साथ घर द्वार बाजार में लोगों से मांगा समर्थन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : टक्का जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित जसवीर बिट्टा के चुनाव प्रचार का मोर्चा सीधे सीधे पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने स्वयं संभाल लिया है । नामांकन में शामिल होने के तीसरे दिन भुट्टो अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रसिद्ध  धार्मिक स्थान डेरा बाबा रूद्रानंद में नतमस्तक हुए  , जिसके बाद उन्होंने आस पास के बाजार में पदयात्रा के माध्यम से प्रत्येक दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जा जाकर लोगों से जसवीर बिट्टा के लिए वोट मांगे । इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कांग्रेस की नीतियों से जनता से परिचित होने और साढ़े तीन वर्ष के कुशासन के आधार पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जनसमर्थन मिलने का दावा किया । उन्होंने जसवीर बिट्टा को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया और लंबे समय से उनके पिता और परिवार को पार्टी के लिए समर्पित बताया ।

उन्होंने भाजपा से संबंधित एक अन्य प्रत्याशी के चुनाव मैदान में आने की बात पर सभी को लोकतांत्रिक अधिकार बताया , लेकिन जसवीर बिट्टा को ही पार्टी अधिकृत बताया । वहीं इस मौके पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी जसवीर बिट्टा ने लोगों से अच्छा समर्थन मिलने का दावा किया और विजयी होने पर युवाओं के लिए खेलों से संबंधित स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रयास किए जाने की बात कही , जबकि विकास से संबंधित अन्य कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का भी वायदा किया । उन्होंने कांग्रेस के अंदर भाजपा से अधिक लड़ाई पर प्रहार किया और जनता में इसके कारण भाजपा समर्थित लोगों को अधिक जनसमर्थन मिलने का भी दावा किया ।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -