PhagwaraJalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा: जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर फगवाड़ा के गौंसपुर के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां कार ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एक कार चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

इसके बाद आगे जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल को भी टक्कर लगी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अमनदीप कौर और उनके पति को चोटें आई हैं। घायल महिला अमनदीप कौर ने बताया कि वह फगवाड़ा सब्जी मंडी से सब्जी लेकर मंडाली की तरफ जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया। पीड़िता के मुताबिक हादसे में उनके कंधे और सिर पर चोटें लगी हैं।

दूसरी ओर, कार चालक जुझार सिंह ने बताया कि वह जालंधर से फगवाड़ा की तरफ आ रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल अचानक उसकी कार के सामने आ गया और दोनों में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घायलियों के बयान लिए जा रहे हैं और बयानों पर जांच के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Kapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के...

Kapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर पिछले साल हुई गोलीबारी के मामले में...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती (रायना धीर) के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक दवा की...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के 17 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत का दुखद...