हज़ारो भक्तो के टेका माथा
बददी, सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगती पंचायत हरिपुर संडोली के दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रों की अष्टमी धूमधाम से मनाई गई ।इस मौके पर मन्दिर के पुजारी बांकु पंडित ने बताया कि यह मंदिर मां दुर्गा का काफी प्राचीन समय से है और नवरात्रों में हर वर्ष प्रत्येक दिन रोजाना शाम को माता की चौकी लगाकर माता का गुणगान किया जाता है और रोजाना भंडारा किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आज अंतिम नवरात्रों के अंतिम दिन सभी ग्राम वासियों ने मिलकर हवन किया और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं । इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी, जोध सिंह, चरणदास, कालू राम, रविन्द्र नाथ उर्फ रिंकू, राम कुमार, रोशन,देव, निंदा, सत्ता, रमन, धर्मेंद्र, महिंदर चौधरी, हुक्म चन्द समेत गणमान्य लोग मोजूद रहे।
