युवाओ को नशे से रहना चाहिए दूर- परमिंदर चौहान
बददी,सचिन बैंसल: मानपुरा पंचायत के पीएम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विक्रम सैनी तथा परविंदर चौहान द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलन से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या बबिता परमार ने की।
कार्यक्रम अधिकारी देशराज ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में 37 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं जो कि सात दिन तक स्कूल में ही रहकर समाज सेवा करेंगे । इसमें स्वयंसेवियो को अनुशासन में रहना, मिलजुल कर काम करना तथा दूसरों की सहायता करना तथा देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना सिखाया जाता है। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना,एनएसएस गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या बबीता परमार जी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते कहा कि आजकल के युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बहुत ज्यादा बढ़ रही है , हमें अपने आपको हमेशा नशे से दूर रखना चाहिए। अपने विद्यालय, घर ,आस-पड़ोस में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी परमिंदर चौहान ने कहा कि आज का युवा नशे की ओर बढ़ता जा रहा है लेकिन हमने नशे से दूर रहकर समाज के हित में कार्य करने है।
उन्होंने कहा प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य बनता है कि वह अपने आसपास में होने वाले किसी भी प्रकार के नशे या अन्य प्रकार की गतिविधियों की सूचना अपने विद्यालय या अपने आसपास में किसी बड़े को दे ताकि युवा गलत दिशा की ओर ना जा सके। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान बलदीप सिंह तथा सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
