AdvertisementPunjab Government
Baddiबददी के धर्मपुर की बाल्मिकी बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल नहीं

बददी के धर्मपुर की बाल्मिकी बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल नहीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सामाजिक कार्यकर्ता डा रणेश राणा भड़के बोले-क्यों सो रहे विभाग

बददी,सचिन बैंसल: बददी तहसील की ग्राम पंचायत भटौली कलां के तहत धर्मपुर की बाल्मिकी बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल व्यवस्था शून्य होकर रह गई है। वैसे तो नेतागण अनूसूचित जाति के बर्ग के विकास की बडी बडी बातें करते हैं लेकिन जब उनके लिए कुछ करने की बात आती है तो सब हाथ पीछे खींच लेते हैं। यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता डा रणेश राणा के पास पहुंचा तो उन्होने तुरंत आईपीएच विभाग के पास यह मामला उठाया और खेद प्रकट किया कि अगर इस बस्ती में वीआईपी लोग या कोई नेतगण होता तो यह नौबत नहीं आती।

वार्ड पंच रोबिन देवी ने बताया कि हमारी बस्ती में एक सप्ताह से पानी नहीं है लेकिन किसी को कोई चिंता नहीं है। उन्होने कहा कि हम जल शक्ति विभाग के पास जाते हैं तो कहते हैं कि जहां पाईप टूटी है वो लोक निर्माण विभाग ने तोडी है। जब लोक निर्माण विभाग के पास जाते है तो वो कहते हैं कि यहां पर वन विभाग का दफतर बन रहा है।

विभाग को मिलकर बताई समस्या-डा रणेश राणा

सामाजिक कार्यकर्ता व दून जनहित मोर्चा के अध्यक्ष डा रणेश राणा ने बताया कि बाल्मिकी बस्ती की पेयजल की समस्या को लेकर वो कई बार विभागीय अधिकारियों को मिले। गुरुवार को रणेश राणा एसडीओ जल शक्ति विभाग सुरेश पुरी को मिले और कहा कि विभाग को इस बस्ती की चिंता क्यों नहीं है। एसडीओ ने बताया कि इस मामले में हमारे विभाग की कोई गलती नहीं है क्योंकि यह पाईप लाेक निर्माण विभाग ने एक दफतर बनाने के लिए तोडी है। लोक निर्माण विभाग को हमें पूर्व सूचना देनी चाहिए थी ताकि हम पाईपों को साईड से निकाल देते। एसडीओ ने कहा कि कल शुक्रवार को शाम तक पानी की सप्लाई मुहैया करवा दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...