Himachal Govtभारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक विकास की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण के एक नए दौर से गुजर रहा है। देश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सभ्यतागत विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और सम्मान मिल रहा है।

राज्यपाल आज सिरमौर जिला में अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘विकास भी, विरासत भी’ का मंत्र देश की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान कर रहा है। यह मंत्र आधुनिक प्रगति के साथ-साथ भारत की प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है।

कविन्द्र गुप्ता ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन में श्री महाकाल लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी पहल भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी मेले जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन देश की सभ्यतागत पहचान को सुदृढ़ करने, पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और सामाजिक आचरण में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। प्रधानमंत्री के महिला नेतृत्व वाले विकास के विजन के अनुरूप समाज को महिलाओं के लिए शिक्षा, विज्ञान, उद्यमिता, राजनीति और लोक प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व की अधिक से अधिक संभावनाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

इससे पूर्व राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने भगवान परशुराम मंदिर और माता रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक देव विदाई शोभायात्रा में भाग लिया। राज्यपाल ने मेले के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विभिन्न विभागों को भी सम्मानित किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने का काम करेगा: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा...

गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी सवार दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सक्षम पंचायतें और जवाबदेह नगरपालिकाएं ही विकसित हरियाणा की...

भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने का काम करेगा: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को पंजाब के हित...