Himachal Govtविक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए सतत शहरी विकास, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहलों एवं उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल भौगोलिक रूप से एक पहाड़ी राज्य है और यहां शहरी क्षेत्रों में नियोजित विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिमला, धर्मशाला, सोलन, मंडी और मनाली जैसे शहर पर्यटन, धार्मिक यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए शहरी नियोजन के लिए सतत और पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।

शहरी प्रशासन को मजबूत बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित कुल 76 शहरी स्थानीय निकाय हैं। इन संस्थाओं का सशक्तिकरण और नागरिक सेवाओं में सुधार करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

डिजिटल परिवर्तन के महत्व पर विशेष बल देते हुए शहरी विकास मंत्री ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वन स्टेट-वन पोर्टल’ पहल का उल्लेख किया। इसे अर्बन प्लेटफॉर्म फॉर डिलीवरी ऑफ ऑनलाइन गवर्नेंस के माध्यम से लागू किया जा रहा है। अब तक चिन्हित 55 नगर निकाय सेवाओं में से 18 सेवाएं नागरिक सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार का शहरी विकास विभाग शहरी स्थानीय निकायों, नगर निगमों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के कामकाज को बेहतर बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पहली बार बद्दी में होगा तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला, देखें वीडियो

 28 से 30 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल...

PDS की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

एडीसी इशांत जसवाल ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऊना...

Punjab News: घर में जागरण के दौरान हमलावारों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं के ताजा...

छेत्रां में तीन लोगों ने रास्ता रोककर युवक से की मारपीट

सुनसान रास्ते पर वारदात को दिया अंजाम, एक आरोपी...

दियाड़ा में ओवरटेक करते समय बाइक से टकराई कार, चालक घायल

ऊना: पुलिस थाना अंब के अंतर्गत दियाड़ा मुख्य सड़क...

पहली बार बद्दी में होगा तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला, देखें वीडियो

 28 से 30 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं की रहेगी धूम बददी: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पहली बार...

PDS की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

एडीसी इशांत जसवाल ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऊना (सुशील पंडित) : अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने अधिकारियों को...

Punjab News: घर में जागरण के दौरान हमलावारों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, 2 काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं के ताजा मामले की बात करें तो यह फरीदकोट रोड स्थित नवां...

छेत्रां में तीन लोगों ने रास्ता रोककर युवक से की मारपीट

सुनसान रास्ते पर वारदात को दिया अंजाम, एक आरोपी की पहचान, दो अज्ञात ऊना: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत छेत्रां में...