Himachal Govtकेंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इस संशोधन के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जिनमें एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी शामिल हैं, द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन शुरू होने के 40 वर्ष पूरे होने के बाद मिलने वाली मुफ्त बिजली रॉयल्टी को बढ़ाया जाएगा।

वर्तमान में मौजूदा नीति के तहत राज्य को मुफ्त बिजली रॉयल्टी के रूप में पहले 12 वर्षों तक 12 प्रतिशत, आगामी 18 वर्षों तक 18 प्रतिशत और शेष 10 वर्षों तक 30 प्रतिशत बिजली प्रदान की जाती है। 30 सितंबर, 2024 को अधिसूचित प्रावधान मुख्य रूप से केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक उपक्रमों तथा संयुक्त क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित या आवंटित की जाने वाली परियोजनाओं पर लागू थे।

इस संशोधन के दायरे में प्रदेश की कई प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं आएंगी। इनमें एनएचपीसी की बैरा स्यूल, चमेरा-1, चमेरा-2, चमेरा-3, पार्वती चरण-2 और पार्वती चरण-3 परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाएं तथा एनटीपीसी की कोल बांध परियोजना भी इसके अंतर्गत आएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली रॉयल्टी में की गई इस वृद्धि से राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी तथा विकासात्मक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की जनता को अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों से उचित और समान लाभ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

Punjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर बनें गुरप्रीत भुल्लर, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के...