Himachal Govtगुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश हैं। उनकी शिक्षाएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को समानता, निःस्वार्थ सेवा, विश्व बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती रही हैं। राज्यपाल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला सोलन के गुरुद्वारा सिंह सभा, सपरुन में माथा टेकने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों, विशेषकर सिख संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के तीन मूलभूत सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ एक संवेदनशील, समतामूलक एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का सशक्त आधार प्रदान करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय का अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिख विरासत एवं गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का शुभारंभ सिख समुदाय की दशकों पुरानी आकांक्षा की पूर्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा।

हिंदू और सिख समुदायों के बीच सदियों पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दोनों समुदायों की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने वाली शक्तियों के प्रति आगाह करते हुए नागरिकों से ऐसी विभाजनकारी सोच के प्रति सतर्क रहने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील...

युवराज सिंह के पिता पर भड़के Prithvi Shaw, इस मामले में Legal Action लेने की दी धमकी

खेल: पृथ्वी शॉ ने युवराज सिंह के पिता योगराज...

श्री कपाल मोचन मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

चंडीगढ़: मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में आयोजित...

पंच भीष्म पर्व पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचे पूर्व भुट्टो

स्वामी हेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो उत्तरी...

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पवित्र आहुतियों के बीच संपन्न हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की सुख-समृद्धि की कामना ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल...

युवराज सिंह के पिता पर भड़के Prithvi Shaw, इस मामले में Legal Action लेने की दी धमकी

खेल: पृथ्वी शॉ ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है। बता...

Jalandhar से सासंद चन्नी ने अकाली-भाजपा से शहीद किसानों और बेअदबी का मांगा हिसाब, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में आज...