.
Haryanaचलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार रोड स्थित धांगड़ पुल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। हालांकि, कार में सवार पांच लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कार में विष्णु बिश्नोई अपने तीन अन्य साथियों के साथ सिरसा से हिसार की ओर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी गाड़ी धांगड़ पुल के पास पहुंची, कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुंआ उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर और अन्य युवाओं को खतरे का अहसास हो गया। उन्होंने तुरंत गाड़ी को किनारे रोका और सभी लोग फौरन बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैल गई और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात पर असर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य करवाया। समय रहते खतरा भांप लेने से चारों युवकों की जान बच गई। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money...

Punjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले...

Punjab News: 3 क्विंटल गांजे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, बोलैरो गाड़ी बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन

चंडीगढ़: पानीपत के गांव डाडोला में संविधान निर्माता एवं...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने अंतर-जिला पुनर्नियोजन (Inter-District...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money Changer के संचालक हरप्रीत सिंह टिंकू की पत्नी का आज...

Punjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गिलवाली गेट इलाके में एक सैलून में काम कर रहे...

Punjab News: 3 क्विंटल गांजे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, बोलैरो गाड़ी बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...