Haryanaपेग न देने पर पेट पर चाकू से वार, युवक की मौत;...

पेग न देने पर पेट पर चाकू से वार, युवक की मौत; आरोपी फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः सोनीपत में शराब का पेग नहीं देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने चचेरे भाई और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उससे शराब का पेग मांगा, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर साथ बैठे चार लोगों में से एक ने पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद चारों मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अनिल नाम के युवक को उसका ताऊ का लड़का रामवीर खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गन्नौर के गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी रामवीर ने बताया कि उसका चाचा का लड़का अनिल (37) शनिवार देर रात परिवार के ही एक अन्य चाचा के लड़के और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान एक युवक ने अनिल से शराब का पेग मांगा। अनिल के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

रात करीब 12 बजे विवाद बढ़ने पर साथ बैठे चार लोगों में से एक ने अनिल के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके साथ शराब पी रहे चारों लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अनिल का ताऊ का लड़का रामवीर उसे गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के चलते अनिल की जान नहीं बच सकी।

वारदात की सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल...

हरियाणा प्रदेश है खेलों की खान : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में हरियाणा की...

रील बनाने का शौक पड़ा भारी, मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र करंट की चपेट में आया

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 15 वर्षीय किशोर के लिए जानलेवा...

गौसेवा हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा...

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नागरिक उनके लिए केवल मतदाता नहीं...