मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैत इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार दो महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त कार में सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में बुरी तरह फंस गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कार सवार चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से एक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
कार में सवार सभी लोग बरसाना से रामनरेती जा रहे थे। ये सभी भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। मृतकों की लिस्ट में चार साल के रुद्र, 10 वर्षीय कान्हा, 32 साल की रूबी और 30 साल की ज्योति का नाम शामिल है। वहीं आशा, गिरिजा, पलक और गौरी घायल हो गए हैं।

