Haryana10 लाख की रिश्वत मामले में CGST सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86...

10 लाख की रिश्वत मामले में CGST सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 करोड़ कैश, सोने की ईंटें और विदेशी करंसी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के एक अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) को हाल ही में 10 लाख की रिश्वत के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वहीं आज उनके आवास पर सीबीआई ने जब तलाशी अभियान चलाया तो लगभग 1.86 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद हुई है। आरोपी अधिकारी को 19 नवंबर 2026 को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सुपरिंटेंडेंट के घर से CBI ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है। इसमें भारतीय और विदेशी करेंसी के अलावा सोने के गहने, सोने की ईंटें और चांदी शामिल हैं। आरोपी को CBI ने 19 नवंबर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। CBI के मुताबिक, आरोपी CGST सुपरिंटेंडेंट पर एक निजी कंपनी के GST मामले में अनुचित फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत मिलने के बाद CBI ने 19 नवंबर को पंचकूला में जाल बिछाया और आरोपी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद 20 नवंबर को आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान 24.29 लाख रुपये की भारतीय करेंसी और करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा करीब 1.46 करोड़ रुपये के सोने के गहने, सोने की ईंटें और चांदी भी मिली। इस तरह कुल बरामदगी की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छापेमारी के दौरान CBI को आरोपी के छह बैंक खातों, निवेश, जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। एक वाहन से जुड़े कागजात और आरोपी व उसके परिवार के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी बरामद हुई है। CBI अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और पैसों के लेन-देन का पूरा ब्योरा जुटाया जा सके। छापेमारी के दौरान मिली इतनी बड़ी मात्रा में बरामदगी की वजह से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि इतना पैसा बिना भ्रष्टाचार के कैसे कमाया जा सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...