कराचीः पाकिस्तान में कराची के एमए जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा में भीषण आग लग गई। कराची में स्थित गुलिस्तान-ए-जौहर में कामरान चौंगी के पास एक फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पाया गया।
फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आ ग, करोड़ों का नु कसा न
#FurnitureMarketFire #MassiveFire #FireIncident #PropertyDamage https://t.co/xYizeKTPTJ— Encounter News (@encounternews2) October 31, 2026
लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इस घटना में करोड़ों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। व्यापारियों के मुताबिक, बाजार में भारी नुकसान हुआ है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल गाड़ियों और एक वाटर टैंकर को लगाया गया। भीषण आग पास की एक रिहायशी इमारत तक भी फैल गई थी, लेकिन बचावकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, घटना में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारण और कुल आर्थिक नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं हुआ है।
