नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति ने बीते दिन यह कह दिया है कि अमेरिका को ईरान के साथ समझौता करने में कोई भी जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने यह बताने से भी साफ मना कर दिया है कि अगले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच में दोबारा युद्ध शुरु हो सकता है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम स्थित अपने मार-ए-लागो क्लब में मीडिया के साथ यह सब बातें कही। ट्रंप ने यह दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के लगभग सभी सैन्य उपकरणों और कई विनिर्माण इकाईयों को तबाह कर दिया गया है। परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। ट्रंप ने कहा कि – हमें समझौते की कोई खास जल्दी नहीं है क्योंकि हमने उनकी नौसेना और वायुसेना को खत्म कर दिया है। अभी एक या दो ठिकानों से निपटना बाकी है और हम यह काम सिर्फ 10 मिनट में कर सकते हैं।
क्या फिर से शुरु होगा दोनों देशों में युद्ध
मीडिया ने इस दौरान ट्रंप ने यह भी पूछा कि क्या अगले हफ्ते अमेरिका दोबारा ईरान के साथ युद्ध शुरु कर सकता है तो उन्होंने सीधा जवाब देने से ही मना कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि – मान लीजिए कि मैं ऐसा करने वाला हूं तो क्या आपको बताऊंगा? और अगर ऐसा नहीं करने वाला हूं तो क्या वह बताऊंगा? मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान पहले समझौता करता है और फिर उससे पीछे हट जाता है।
मोजतबा खामेनेई ने दी चेतावनी
ट्रंप का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के उस आदेश के कुछ घंटे के बाद आया है जिसमें उन्होंने देश की सशस्त्र सेनाओं को किसी भी खतरे का तत्काल जवाब देने के निर्देश दिए थे। खामेनेई ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को हमले की जद में रखने का भी आदेश दिया है। फरवरी में अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरु हुए इस युद्ध में मौजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ऐसे में अब इस युद्ध को दोबारा शुरु होने से रोकने की कोशिश भी की जा रही है।
