वाशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला करीब दो महीने से लापता थीं। अब उनका शव नहर में काम करने वाले एक कर्मचारी को गश्त के दौरान मिला है। सेरेस पुलिस विभाग ने बताया कि यह शव भारतीय मूल की अजीत कौर का है, जो अगस्त से लापता थीं। इनके शव को स्टैनिस्लॉस काउंटी कोरोनर कार्यालय भेजा गया, जहां 27 अक्टूबर को उसकी पहचान की गई।
अजीत कौर के 23 अगस्त, 2026 को सेरेस के कासा ग्रांडे अपार्टमेंट कांप्लेक्स से लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें आखिरी बार उसी दिन तड़के करीब 1:45 बजे शहर में व्हिटमोर एवेन्यू और मिशेल रोड के पास देखा गया था।
पुलिस के अनुसार शनिवार 24 अक्टूबर को टरलॉक इरिगेशन डिस्ट्रिक्ट (TID) के एक कर्मचारी को सेरेस में सेंट्रल एवेन्यू और कीज रोड के पास लोअर लैटरल 3 नहर में यह शव मिला। इस इलाके में नहर प्रणाली का प्रबंधन TID ही करता है और वह कर्मचारी उस समय अपनी नियमित गश्त पर था, जिसे महिला का शव दिखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
