AdvertisementPunjab Government
InternationalIran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति...

Iran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़े फैसले के संकेत दिए हैं। शनिवार को व्हाइट हाउस से ओहायो के लिए जाने से पहले मीडिया के साथ बातचीत करते हुए ट्रंप ने यह कहा कि ईरान को लेकर वो अपने अगले कदम पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह कह दिया है कि ईरान के सामने अब आसान रास्ता या मुश्किल रास्ता में से किसी एक को चुनने की स्थिति होगी।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान को लेकर मुझे अब फैसला करना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ईरान को भारी नुकसान पहुंच चुका है और अब सवाल यह है कि आगे का रास्ता आसान होगा या मुश्किल। अभी ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वो किस फैसले पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच में तनाव बढ़ने की स्थिति में अमेरिका के संभावित सैन्य और कूटनीतिक विकल्पों को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है।

ईरान नहीं हट रहा पीछे

वहीं ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया है। उसका कहना है कि ईरान लगभग परमाणु हथियार को हासिल करने की अपनी योजनाओं से पीछे ही नहीं हट रहा है हालांकि उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ट्रंप ने यह कहा है कि ईरान लगभग परमाणु हथियार रखने की सभी योजनाओं को छोड़ रहा है।

शुरु की तैयारी

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान के अधिकारियों ने यह बताया है कि ईरान अमेरिका की ओर से बड़े पैमाने पर दोबारा से सैन्य अभियान शुरु किए जाने की स्थिति के लिए आकस्मिक योजनाएं बना रहा है। सूत्रों की मानें तो ईरान के नेतृत्व में यह धारणा भी मजबूत हो गई है कि यदि भविष्य में अमेरिका फिरर से सैन्य अभियान शुरु करेगा तो इस बार उसका जवाब पहले के मुकाबले ज्यादा व्यापक और मजबूत होना चाहिए।

वहीं सीनियर ईरानी सैन्य अधिकारियों ने ऐसे ऑप्शन पर चर्चा की है कि इसके तहत संभावित लक्ष्यों का दायरा अमेरिका के हितों से जुड़े हुए ठिकानों से आगे बढ़ाया जा पाएगा। सूत्रों की मानें तो इनमें उन देशों को भी निशाना बनाए जाने की संभावना पर विचार किया जा राह है। अमेरिकी सैन्य अभियानों का समर्थन कर सकते हैं।

28 फरवरी से चल रहा है संघर्ष

मौजूदा तनाव का कारण 28 फरवरी से शुरु हुआ संघर्ष है। वहीं अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के साथ भी युद्ध शुरु हुआ था। यह संघर्ष 40 दिनों तक चला और इसके बाद 8 अप्रैल को युद्धविराम लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई रुकी थी। युद्धविराम के बाद बड़े स्तर की लड़ाई भले ही कम हो गई है परंतु इसके बाद भी क्षेत्र में समय-समय पर झड़पें और तनाव चल रहे हैं।

वहीं ट्रंप के अब के बयान के बाद वाशिंगटन के अगले कदम पर नजर और बढ़ गई है। अमेरिका ईरान को लेकर सैन्य कूटनीतिक और आर्थिक ऑप्शन पर विचार भी कर रहा है। इसको लेकर अभी ट्रंप ने साफ जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के...

Priyanka Chahar के सपोर्ट में आए राजीव अदातिया, Gold Digger वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर या फिर अकाउंट तक ही सीमित नहीं है। एक यूजर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की आफिशियल घोषणा हो गई है। कई दिनों...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के रजिस्ट्रार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम...