Unaबदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार किया

ऊना: सदर थाना ऊना के तहत बदोली गांव में दिवाली की रात हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित जरनैल सिंह उर्फ जैला को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर अपने पड़ोसी एवं चचेरे भाई ओंकार सिंह और उसकी पत्नी वीना देवी को थार गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के अजमेर सिंह (62) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि जरनैल सिंह उर्फ जैला ने अपनी थार गाड़ी से उनके बेटे ओंकार सिंह (38) और बहू वीना देवी (37) निवासी बदोली को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता अजमेर सिंह और उनकी पत्नी सुषमा देवी को भी इस घटना में चोटें आई थीं।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जरनैल सिंह के बेटे केशव ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि ओंकार सिंह और उसके परिवार के सदस्य उनके घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पिता जरनैल सिंह और उसे चोटें आईं। शिकायत में दराट से हमला करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

घटना के दौरान हुई मारपीट में जरनैल सिंह भी सिर और बाजू में घायल हुआ था। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि दंपति की हत्या के आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

गोविंद सागर झील में मिला 44 वर्षीय व्यक्ति का शव, डूबने से मौत की आशंका

बुधान घाट पर पानी में तैरता मिला बिलासपुर निवासी...

पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई – CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल और पुलिस...

वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब की गति को जारी रखेंगे : CM Mann

फतेहगढ़ साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर...

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि किसी भी सरकार की वास्तविक उपलब्धियों की असल परीक्षा चुनाव...

गोविंद सागर झील में मिला 44 वर्षीय व्यक्ति का शव, डूबने से मौत की आशंका

बुधान घाट पर पानी में तैरता मिला बिलासपुर निवासी अनिल कुमार का शव, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद...

पंजाब भर में छठ पूजा के लिए 104 स्थानों की पहचान की गई – CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्योहार छठ पूजा के लिए राज्य...

वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब की गति को जारी रखेंगे : CM Mann

फतेहगढ़ साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार...