उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्टोर में खड़ी तीन गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।
जानकारी के अनुसार संजीव कुमार यहां स्क्रैप का काम करते थे। इसी दौरान स्टोर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां खड़े तीन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। आग बुझने के बाद तीनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।
इस हादसे में करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। राहत की बात यह रही कि आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और किसी के घायल होने की सूचना भी नहीं है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
