Una6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

6.24 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। जिला ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए अम्ब में 6.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर की शाम को पुलिस थाना अम्ब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अन्दौरा रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के समीप नाकाबंदी एवं जांच के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अन्वेषणाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहुल निवासी वार्ड नंबर-9, प्रताप नगर, अम्ब की नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने...

होर्मुज में तेल टैंकरों में जोरदार धमाके

नई दिल्ली। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)...

गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाया पति, नाराज पत्नी ने दो बच्चों संग लगा लिया फंदा

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सदर थाने के फरदो गोला लक्ष्मी नगर गली नंबर तीन में गहने गिरवी...

Punjab News: मां-बेटी का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने निकाले 3.80 लाख रुपए, देखें वीडियो

होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में एटीएम से पैसे निकलवाने गई मां-बेटी को पहले से एटीएम में मौजूद शातिर ठग ने...

Pathankot Highway के पास बिजली की हाई टेंशन लाइन में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, देखें वीडियो

मंडीः हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के टांडू और मेहड़ गांव के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को...

रोडरेज का मामलाः टक्कर का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर रोडरेज की एक घटना सामने आई है। कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद...