ऊना। पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत त्यूड़ी में भाई दूज के अवसर पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जोगिंदर कौर पत्नी राम कृष्ण, निवासी लोअर अरनियाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगिंदर कौर भाई दूज के अवसर पर त्यूड़ी में एक दुकान से सामान खरीदकर बाहर निकल रही थीं।
इसी दौरान स्कूटी नंबर एचपी-36 इ-0467 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।
