JalandharJalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें...

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: गोराया और भट्टियां रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोराया रेलवे स्टेशन के नजदीक किलोमीटर नंबर 416 के पास की है। स्टेशन मास्टर (एसएस) गोराया की ओर से रेलवे पुलिस को एक मेमो जारी कर सूचना दी गई थी कि गोराया और भट्टियां के बीच डाउनलाइन ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल के आसपास प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर महिला की जामा तलाशी भी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव की पहचान पहचान के लिए पुलिस ने महिला के हुलिए और कपड़ों की जानकारी साझा की है। मृतका ने नीले और सफेद रंग का प्रिंटेड सलवार-सूट पहना हुआ है, जिस पर लाल रंग के फूल बने हुए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए गोराया के GRP इंचार्ज प्रेम नाथ ने बताया कि पुलिस को मेमो के ज़रिए सूचना मिली थी कि हापा-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12476, जो जालंधर से लुधियाना जा रही थी। रेलवे पुलिस ने शव को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में भेज दिया है। नियमों के तहत शव को अगले 72 घंटों के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन्स

ऊना,सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं...

सोलन के पार्किंग संचालक सौरभ शर्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग लौटाया, बैग...

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उत्तर भारत...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन्स

ऊना,सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कलाकारों के लिए 26...

सोलन के पार्किंग संचालक सौरभ शर्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग लौटाया, बैग में रखे थे 1.25 से 1.50 लाख रुपये और अन्य...