Unaमहाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के उद्देश्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नशा आज समाज एवं युवा पीढ़ी के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई तथा अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में “नशे के दुष्परिणाम एवं उनके समाधान” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय अस्पताल की चिकित्सक डॉ. दिशा पाटिल ने विद्यार्थियों को नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं मानसिक परिणामों तथा नशे से बचाव और उपचार के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के नशा विरोधी क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। नशा विरोधी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), रेड रिबन क्लब तथा रोवर-रेंजर इकाइयों के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता संदेश एवं नारों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाना, नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा समाज में नशे के विरुद्ध सामूहिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में एसडीएम बंगाणा श्री सोनू गोयल, तहसीलदार श्री अमित कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक दरोज, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार...

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

सोलन के पार्किंग संचालक सौरभ शर्मा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, डॉक्टर दंपति का नकदी से भरा बैग लौटाया

बैग में रखे थे 1.25 से 1.50 लाख रुपये और अन्य कीमती सामान, CCTV फुटेज व गाड़ी के नंबर...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने...

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों...

भूमि विवाद में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: हरोली तहसील के नंगल कलां में भूमि विवाद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग...