Himachal GovtCM Sukhu ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' शुरु करने का...

CM Sukhu ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरु करने का लिया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया। योजना के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

बैठक में पड़ोसी राज्यों, सरकारी एजेंसियों और उद्योगों को सरप्लस रॉ वॉटर की बिक्री की दरें निर्धारित करने तथा समय-समय पर संशोधित करने के लिए एक समान राज्य नीति अपनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रदेश की सभी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं, जिनमें अंतरराज्यीय जल परियोजनाएं भी शामिल हैं, के लिए प्रारंभिक दर 100 रुपये प्रति 1,000 क्यूबिक फीट निर्धारित की गई है। दरों में थोक मूल्य सूचकांक से जुड़ी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार समय-समय पर संशोधन किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के सिविल अस्पताल नूरपुर में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल विंग के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ तथा एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चंबा जिले के पांगी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फूल यात्रा मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करने की मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के डाडासीबा में उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) का कार्यालय स्थापित करने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत...

Jalandhar News : 17 वर्षीय किशोर लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Live

जालंधरः महानगर की गुरु नानक कॉलोनी की गली नंबर-4...

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

26 नवंबर को होगा हरियाणा विधानसभा का सत्र

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का सत्र 26 नवंबर, 2026 (वीरवार)...

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज घोषणा की कि राज्य में रबी...

Jalandhar News : 17 वर्षीय किशोर लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Live

जालंधरः महानगर की गुरु नानक कॉलोनी की गली नंबर-4 में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का...

पटियाला और मोगा जिलों में होने वाले नगर पालिका के पुन चुनावों के लिए पहले दिन मिले कुल 3 नामांकन पत्र

चंडीगढ़: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने जानकारी दी है कि नगर निगम पटियाला (ज़िला पटियाला) के 30 वार्डों, नगर...

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन...