JalandharJalandhar News: फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, साहिल के 2 साथी...

Jalandhar News: फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, साहिल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नागरा रोड़ पर स्थित गुरु नानक नगर में फायरिंग केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले साहिल नामक व्यक्ति के घर के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई थी। इस केस में आज पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जहां मीडिया से बात करते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि साहिल के घर फायरिंग मामले में साहिल की कहानी झूठी लग रही थी।

दरअसल, कुछ दिन पहले मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने 5 से 6 फायर किए थे। जांच के दौरान पता चला कि मुदई मुक़दमा साहिल गुरु नानक नगर जालंधर का दोस्त है जिसका नाम भी साहिल है जो गढ़े का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह इस वक्त अमेरिका में हैं और उसके खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। मुदई साहिल भी हत्या के मामले में कपूरथला जेल में बंद था, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। साहिल गढ़ा निवासी ने जान से मारने की नियत से साहिल निवासी गुरु नानक नगर पर हमला कर दिया।

जांच के दौरान गुरु नानक नगर निवासी को मामले में आरोपी बनाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27-ए के तहत अभियोजन में वृद्धि की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल से 50 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के 5200 रुपये बरामद किए गए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं इस केस में गोली मारने वाले 3 युवक जशनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव बाबा बकाला जिला अमृतसर, जगजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव छबेवाली जिला अमृतसर और अमरेंद्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बाबा बकाला अमृतसर को घटना में प्रयुक्त वर्ना कार समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला है कि एक सरवन सिंह पुत्र राज सिंह निवासी पट्टी बाबा बकाला भी वहां मौजूद था। डीसीपी ढिल्लों ने कहाकि जल्द उसे भी मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

4 NDPS मामलों में कार्रवाई, 2026 में अब तक...

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

दर्दनाक हादसाः मिनी बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत-देखें वीडियो

Assam Road Accident News: असम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, काजीरंगा नेशनल पार्क के पास...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव जीवन की रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने तथा पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की दिशा...

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

4 NDPS मामलों में कार्रवाई, 2026 में अब तक 90 केस दर्ज कर 152 आरोपी गिरफ्तार ऊना। जिला पुलिस...