Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: Punjab प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के...

Jalandhar News: Punjab प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरपर्सन थियारा ने संभाला पद, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आप पार्टी की राजविंदर कौर थियारा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरपर्सन के तौर पर आज अपना पद संभाला। इस मौके पर आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह , दीपक बाली सहित अन्य नेता मौजूद रहे। पद संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए थियारा ने बताया कि उसके बैकग्राउंड में कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। इस दौरान उसने पार्टी में आकर मेहनत की और आप पार्टी की पंजाब में सरकार बनाई गई। इस सीट पर बैठने पर थियारा ने सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यावाद किया।

इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पहुंचने पर सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। पंजाब में बदलाव लाने के लिए वह पार्टी के साथ जुड़ी थी और पार्टी पंजाब में बदलाव भी लेकर आई है। जिस सीट पर आज पार्टी ने बिठाया है, वह इस सीट को ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। इस दौरान पेंडिंग कामों को वह पूरा करेंगी। जिसके तहत 2027 के चुनावों में लोग पार्टी को उनके कामों के आधार पर वोट देंगे।

कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत ने कहा कि आज राजविंद कौर थियारा की ताजपोशी को लेकर वह जालंधर पहुंचे। इस दौरान जालंधर वासियों के जल्द काम पूरे होने का आश्वासन दिया गया, जहां वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को जल्द आप पार्टी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि मेडम थियारा हर समय लोगों को कामों को लेकर मीटिंग में बात करते रहे है और सुझाव भी देते रहते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page