Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: PRTC और PunBus कर्मियों का प्रदर्शन, 3 दिन हड़ताल करने...

Jalandhar News: PRTC और PunBus कर्मियों का प्रदर्शन, 3 दिन हड़ताल करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में किलोमीटर स्कीम को लेकर राज्यभर के 27 डिपो के पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की मीटिंग हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद कर्मियों ने कहा कि उनकी प्रशासन के साथ 15 तारीख को मीटिंग रखी गई है। ऐसे में चेतावनी दी गई है कि अगर साकारत्मक नतीजे सामने नहीं आते तो 17 तारीख को सभी बसें डिपो में खड़ी की जाएगी और 18 तारीख को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। उसके बाद 25,26 और 27 तारीख को पंजाब भर में बसों की हड़ताल की जाएगी। इस दौरान राज्यभर के सभी डिपों की बसों को बंद किया जाएगा।

मामले की जानकारी जालंधर-1 के डिपो प्रधान बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ऐसे में किलोमीटर स्कीम शुरू होने पर वह अपने कर्मियों को बसों के लिए ना तो कंडक्टर दिए जाएंगे और ना ही बसों को चलने दिया जाएगा। वहीं अन्य कर्मियों ने राज्यभर के डिपू की मीटिंग के बाद आज प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि 15 तारीख को प्रशासन के साथ डिपू के प्रधान की मीटिंग रखी गई है। ऐसे में उन्हें आस है कि मीटिंग में साकारत्मकर फैसला निकले। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 27 डिपू की बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

इसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। लेकिन अब वह मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में 3 दिन तक चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई। उनका आरोप है कि प्राइवेट बस मालिकों को 28 से 30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेमेंट करेगी। अगर बस 100 किलोमीटर चली तो मालिक को 2800 से 3000 रुपए मिलेंगे- भले ही सवारियों से किराया 1 हजार आए या 2 हजार आए। बस चलते ही मालिक की कमाई पक्की है। किलोमीटर स्कीम वाला टेंडर पहले भी पोस्टपोन हो चुका है, लेकिन कर्मचारी इसे पूरी तरह रद्द कराने पर अड़े हुए हैं। किलोमीटर स्कीम के तहत बस का ड्राइवर मालिक का होगा, जिससे ड्राइवरों की पोस्ट धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -