HomePunjabJalandharJalandhar News: गेट तोड़कर घर में घुसी इनोवा कार, गाड़ी में फंसा...

Jalandhar News: गेट तोड़कर घर में घुसी इनोवा कार, गाड़ी में फंसा चालक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डिफेंस कालोनी में सेंट जोसेफ स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आर.के ढाबा मालिक की इनोवा कार बेकाबू होकर घर में घुस गई और सड़क पर पलट गई। इस घटना में घर का मुख्य गेट भी टूट गया। वहीं हादसे में चालक गाड़ी में फंस गया, जिसे लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। गेट से गाड़ी टकराने के बाद जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं राहगीर ने कार चालक को लोगों की मदद से बाहर निकाला। राहगीर अंकुश ने बताया कि ऑटो मेटिक गाड़ी चालक से रेस दी गई और यह हादसा हो गया। घटना के दौरान पहले गाड़ी पेड़ से टकराई और उसके बाद घर का गेट तोड़ दिया।

वहीं दोबारा रेस दिए जाने के बाद बिजली के पोल से टकराई गई। राहगीर के अनुसार चालक किसी ढाबे का मालिक है। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। अकुंश ने कहा कि चालक ने बताया कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं घर की मालकिन भजन कौर ने कहा कि वह छत पर बैठी हुई थी। इस दौरान हादसा देखकर वह घबरा गई और देखा कि कार चालक ने उनके घर का गेट तोड़ दिया। पड़ोसी अमृत सिंह ने बताया कि कार चालक ने पेड़ को टक्कर मारी और उसके बाद बिजली के पोल से टकरा कर घर का गेट तोड़कर पलट गई।

पड़ोसी के अनुसार कार चालक शादी समारोह से लौट रहा था। आरोप है कि कार चालक ने ड्रिंक की हुई थी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के ASI प्रेमनाथ ने बताया कि चालक से पूछताछ में पता चला कि नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। इस घटना में घर का गेट टूटा और कार को नुकसान हुआ है। इस हादसे में चालक का बचाव रहा। एएसआई प्रेमनाथ ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -